फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another game of the oil caught in Bareilly

बरेली में पकड़ा गया तेल का एक और खेल

Mon, 27 Feb 2017 01:35 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 27 Feb 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Another game of the oil caught in Bareilly
Another game of the oil caught in Bareilly - फोटो : बरेली, अमर उजाला
होली पर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली खाद्य तेल खपाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने रविवार को छापा मारकर काफी तादाद में तैयार कि या जा रहा खाद्य तेल पकड़ा है। मौके से रवींद्रा, नाइट गोल्ड, जै जवान सहित आधा दर्जन तेल कंपनियों के खाली टिन बरामद किए गए हैं। इन टिनों में नकली तेल भरकर बाजार में बेचा जा रहा था। फैक्ट्री सील कर दी गई है। फैक्ट्री मालिक फरार है, जबकि उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम डीएम सुरेंद्र सिंह को खुफिया सूचना मिली कि रिठौरा कस्बे में अभयपुर रोड पर स्थित एएएस ट्रेडर्स पर नकली खाद्य तेल को दूसरी ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगाकर टिनों में भरकर बेचा जा रहा है। डीएम ने इस मामले की जांच के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा। इन अधिकारियों के स्तर पर पुष्टि होने के बाद एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्राधिकरण) की टीम को छापा मारने के लिए भेजा गया। टीम को मौके से काफी संख्या में कंटेनर से लाया गया खाद्य तेल मिला। वहां काफी संख्या में खाली टिन भी मिले हैं जो कई ब्रांडेड कंपनियों के थे। उन्हीं में भरा हुआ दो हजार लीटर तेल भी मिला। कुछ खाली रैपर भी मिले हैं, जो खाली टिन पर लगाए जाने वाले थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस फैक्ट्री का मालिक मोहम्मद इरफान है जो तेल की सप्लाई कराता है। पुलिस छापे से खलबली मच गई और इरफान फैक्ट्री से भाग निकला, जबकि इरफान के पिता मोहम्मद इकबाल और भाई मोहम्मद इमरान को हिरासत में ले लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेल के नमूने लिए हैं। जांच के बाद पता लगेगा कि इस तेल में क्या मिलावट है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है या नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से तेल के आधा दर्जन नमूने ले लिए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए लैबोरेटरी भेजा जाएगा। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक तेल को अनसेफ कहना मुश्किल होगा लेकिन यह तय है कि तेल मिलावटी है। इस स्थान पर खाद्य तेल को पैक करने का कोई भी रजिस्ट्रेशन और ब्रांड भी नहीं है।
-अक्षय प्रधान, चीफ फूड इंस्पेक्टर 

देर शाम गोपनीय सूचना मिली थी। खबर सही होने पर छापे के लिए पुलिस और एफएसडीए टीम को भेजा गया। होली के त्योहार पर ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
- सुरेंद्र सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed