फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amative physiotherapist caught

आशिक मिजाज फिजियोथेरेपिस्ट पकड़ा गया

Mon, 11 Jan 2016 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 11 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Amative physiotherapist caught
बरेली। प्रेमनगर इलाके में रहने वाले आशिक मिजाज फिजियोथेरेपिस्ट संतोष कुमार सिंह को  पुलिस ने पकड़कर लाई तो प्रेमिका और पत्नी में कोतवाली में जमकर मारपीट होने लगी। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दोनों में बीच-बचाव करके मामला शांत किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके के एक व्यक्ति ने चौकी इंचार्ज प्रीति पवार से शिकायत करके संतोष कुमार पर आरोप लगाया कि वह उनकी पत्नी के एक्सासाइज कराने के लिए आते थे। इस दौरान उनके पत्नी से संबंध हो गए। संतोष सिंह 31 दिसंबर को उनकी पत्नी को घर से ले गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस रविवार को फिजियोथेरेपिस्ट को पकड़कर थाने ले आई। पीछे से उसकी प्रेमिका उसे छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंच गई। उधर, फिजियोथेरेपिस्ट की पत्नी भी आ गई। दोनों में कोतवाली में ही मारपीट होने लगी। फिजियोथेरेपिस्ट की पत्नी और उसकी प्रेमिका में खूब मारपीट हुई। एक-दूसरे ने आरोप भी लगाए। पत्नी ने फिजियोथेरेपिस्ट को भी खूब बुरा भला कहा। पुलिस ने कर्मियों ने किसी तरह दोनों में बीच-बचाव करने मामला शांत किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि फिजियोथेरेपिस्ट आशिक मिजाज किस्म के हैं। उनकी पत्नी ने भी उत्पीड़न करने की शिकायत करते हुए रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी है। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।     
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed