{"_id":"57420ecb4f1c1bb315690f7c","slug":"after-the-death-of-the-patient-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीज की मौत के बाद हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 23 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज की मौत के बाद हंगामा
पीलीभीत बाईपास रोड पर मेडीसिटी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिवार वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। दोपहर करीब दो बजे हार्ट अटैक पड़ने पर सिंधु नगर के नरेश कुमार को उनकी पत्नी मेडीसिटी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे नरेश की पत्नी की हालत बिगड़ गई। सूचना पर परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से उनका इलाज करने को कहा। नरेश की पत्नी के इलाज के बिल के भुगतान को लेकर विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। मीडिया कर्मियों से अस्पताल प्रशासन से जुड़े लोगों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती भी मान ली। पुलिस ने किसी तरह से मामला संभालकर निपटा दिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कोई खास बात नहीं थी। बिल भुगतान को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। समझाने के बाद मामला निपट गया।