{"_id":"584593b74f1c1b9b19447b0f","slug":"added-disconnection-from-theft-electricity-attacking-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से जोड़ा कनेक्शन काटने गई बिजली टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी से जोड़ा कनेक्शन काटने गई बिजली टीम पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये बकाया होने पर काटा गया कनेक्शन चोरी से जोड़ लिया गया। इसकी जानकारी पर कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला बोल दिया गया। टीम ने बमुश्किल मौके से भाग कर जान बचाई। अवर अभियंता का कहना है कि बिजली चोरी करने वाले ने कनेक्शन काटने पर उनका हाथ तक काटने की धमकी दी। बारादरी थाने में उसके खिलाफ मशक्कत के बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रवीण कुमार सोमवार को लाइन स्टाफ राम निवास, नंद किशोर और संजय कुमार के साथ सोमवार दोपहर बारह बजे बीसलपुर रोड स्थित हरूनगला में बिजली चेकिंग करने गए थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि करीब डेढ़ लाख रुपये का बकाया होने पर हरूनगला के रहने वाले सरिया सीमेंट के कारोबारी और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय वीर सिंह का कनेक्शन पिछले दिनों काट दिया गया था। बावजूद इसके यह कनेक्शन चोरी से जोड़कर बिजली चोरी की जा रही है। इस पर अवर अभियंता की टीम इस कनेक्शन को काटने पहुंची तो विजय वीर सिंह और उनका पुत्र लव सिंह बिजली विभाग की टीम से भिड़ गया और डंडों से पिटाई शुरू कर दी। अवर अभियंता ने बताया कि उन्होंने मौके से भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। उनका कहना है कि विजय वीर ने उन्हें धमकी दी कि अगर कनेक्शन काटा गया तो उनका हाथ काट दिया जाएगा। अवर अभियंता ने देर शाम थाना बारादरी पहुंचकर तहरीर दी। जानकारी पर जेई संगठन के जसीम अख्तर, पवन चंद्रा समेत कई पदाधिकारी और एसडीओ थाना बारादरी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जेई संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। उनका कहना है कि हमलावर जल्द गिरफ्तार हों, अन्यथा विरोध किया जाएगा।