फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   acid attack

एसिड अटैक पीड़िता के ससुर को भेज दिया जेल

Fri, 13 Feb 2015 01:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Feb 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
27 नवंबर की शाम घर में खाना बना रही सभासद मुस्कान पर तेजाब डाला गया था। तब सीताराम ने कस्बे के सपा नेता नरेशपाल गुप्ता समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेज दिया पर नरेश गुप्ता को इस मामले में शामिल नहीं मान। इस बीच नरेश की ओर से 16 दिसंबर को कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में सीताराम, मुस्कान के पति सोनू समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नरेश ने यह घटना 27 नवंबर की बताई। बताया कि प्लाट पर जाने के दौरान इन लोगों ने उन पर फायर झोंक दिया। इससे वे बालबाल बच गए। इसी केस में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने सीताराम को ले जाकर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि मुस्कान की सर्जरी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में चल रही है। नरेश की गिरफ्तारी को सीताराम ही दिल्ली तक पैरवी कर रहे थे। वे जंतर मंतर पर हुए एसिड अटैक पीड़ितों के धरने में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


जानलेवा हमले में वांछित सीताराम को जेल भेजा गया है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है। किसी तरह का दबाव नहीं है।- जितेंद्र कौशल, कोतवाल फरीदपुर
विज्ञापन


- नरेश के इशारे पर पिता पर पुलिस कई दिन से समझौते का दबाव डाल रही थी। वे नहीं माने तो बहाने से बुलाया और जेल भेज दिया। हमें तो शाम ढले जानकारी हो सकी। हम चुप नहीं बैठेंगे।- रविंद्र, मुस्कान के जेठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed