{"_id":"04a9ddccfc99e66d4a01d7c6db64c223","slug":"accident-hindi-news-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक को रौंदा, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक को रौंदा, छात्र की मौत
बरेली
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज के गांव मुड़िया भीकमपुर गांव में रहने वाला 20 वर्षीय आनंद प्रकाश एसबी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था और संजयनगर में किराए के कमरे में रह रहा था। बृहस्पतिवार को आनंद बाइक से पीलीभीत बाईपास पर लिटिल सिटिल गैस एजेंसी से गैस कनेक्शन लेने के सिलसिले में आया था। उसके साथ उसका दोस्त नवाबगंज के गांव अटरिया माधवपुर निवासी संतोष भी था। संतोष एमबी इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। संजयनगर लौटते समय पासपोर्ट आफिस के सामने गलत साइड से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना से आनंद बेसुध होकर जमीन पर गिर गया जबकि संतोष का दाहिना पैर टूट गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर इकट्ठी हुई भीड़ ने कार को घेर लिया। काफी हंगामे के बाद कार वाला दोनों छात्रों को कार में डालकर विकास भवन के सामने एक निजी अस्पताल में ले गया जहां आनंद को मृत घोषित कर दिया गया। इस पर कार वाला कार छोड़कर भाग गया। अस्पताल में भर्ती संतोष से इंस्पेक्टर बारादरी मुहम्मद कासिम ने दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। आनंद की जेब से निकले मोबाइल नंबर पर दुर्घटना की सूचना उसके घरवालों को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद वे उसका शव परिवार वाले गांव ले गए।
विज्ञापन