फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accedent

बड़ा बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Fri, 12 Dec 2014 09:49 PM IST
बीरेली
बीरेली Updated Fri, 12 Dec 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
accedent

परिवहन विभाग की सर्वे रिपोर्ट में बड़ा बाईपास को यों ही खतरनाक नहीं बताया गया है। इस पर शुक्रवार को किशनपुर के पास ट्रक बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक घायल हो गया जबकि बाइक के पीछे बैठे उसके पिता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके के कलॉरी के रहने वाले 30 वर्षीय करामत अली की ससुराल बिथरी के गांव उड़ला जागीर में है। शुक्रवार को करामत बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। बाइक के पीछे उसके पिता 60 वर्षीय लियाकत अली बैठे थे। बड़ा बाईपास पर किशनपुर के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे लियाकत अली ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और बाइक सवार करामत दूर जा गिरा। चालक तेजी से ट्रक भगा कर ले गया। लियाकत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल करामत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बिथरीचैनपुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि  दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसलिए उसका नंबर नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed