{"_id":"584da81a4f1c1b743a2c3d08","slug":"absconding-accused-innocent-kid-brother-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी फरार, बेकसूर भाई को बनाया बकरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य आरोपी फरार, बेकसूर भाई को बनाया बकरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused, innocent kid brother made
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच के सिपाही रवींद्र सिंह पर हमला करने का मुख्य आरोपी संजय कालिया अभी फरार है। सुभाष नगर पुलिस ने अपनी गर्दन बचाते हुए सिपाही की फर्जी तहरीर पर नामजदगी के आधार पर संजय के बेकसूर भाई राम को जेल भेज दिया है। वहीं संजय के छोटे भाई विकास को उसकी पत्नी के अनुरोध करने पर छोड़ दिया गया।
बृहस्पतिवार की रात क्राइम ब्रांच के सिपाही रवींद्र सिंह को सुभाषनगर स्थित वाजपेयी ढाल पर गोली मार दी गई थी। घायल सिपाही मिशन अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर संजय कालिया और उसके भाई राम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। संजय तो पुलिस के हाथ लगा नहीं, राम को दो दिन पहले पुलिस ने थाने में बैठा लिया था। रविवार को पुलिस ने राम को जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वह भी अपने को बेकसूर बताता रहा, लेकिन पुलिस ने एक न सुनीं। इंस्पेक्टर सुभाषनगर अतुल प्रधान ने बताया कि संजय कालिया की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही सारी हकीकत का पता चल सकेगा।
विवेचना में शामिल नहीं किया गया मौके से बरामद पिस्टल
बृहस्पतिवार रात सिपाही रवींद्र को गोली लगने के बाद मौके से एक पिस्टल बरामद हुई थी। इस पिस्टल से गोली चलने की गंध भी आ रही थी। पुलिस इसकी फोरेंसिक जांच कराने की बात तो कह रही है, लेकिन इसे अभी तक विवेचना में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आज हो सकता है क्राइम ब्रांच पर फैसला
डीआईजी और एसएसपी सोमवार को लखनऊ से लौट आएंगे। आशंका जताई जा रही है कि वह वसूली को लेकर हो रही क्राइम ब्रांच की फजीहत को जरूर संज्ञान में लेंगे। क्राइम ब्रांच रहेगी या भंग होगी इसका फैसला आज हो जाएगा।