फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A fire in the loss of millions of cardboard factory

गत्ता फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान

Tue, 19 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 19 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज। औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा स्थित गत्ता फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आठ फायर टेंडरों से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके के रहने वाले सचिन खंडेलवाल की परसाखेड़ा रोड नंबर-3 में राधा पैकेर्स के नाम से गत्ता फैक्ट्री है। रविवार की रात को फै क्ट्री में किशनलाल चौकीदार की ड्यूटी थी। सोमवार की सुबह करीब पौने सात बजे शाट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखा गत्ता और मशीनें जल गई। किशन लाल की सूचना पर फैक्ट्री मालिक ने फायर बिग्रेड को बुला लिया। आग लगने से आसपास की फैक्ट्रियों में हड़कंप मच गया। आग बेहद भयंकर थी। आठ फायर टेंडरों के पानी से आग पर करीब एक घंटे बाद काबू पाया गया।   
विज्ञापन

काम को निकला युवक लापता
बरेली। घर से काम के लिए निकला अहमद अली लापता हो गया। पत्नी ने मामले में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
थाना बारादरी के काकरटोला निवासी परवीन ने प्रभारी निरीक्षक बारादरी को तहरीर देकर बताया कि उसने चार साल पहले उत्तराखंड के बाजपुर मुडिया कला के रहने वाले अहमद अली से शादी की थी। शादी के बाद वह काकरटोला में किराए पर आकर रहने लगे थे। ससुराल वाले उनकी शादी से खुश नहीं थे। 20 जून को वह गजरौला काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से नहीं लौटे हैं। उनका फोन भी रिसीव नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed