फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी गिड़गिड़ाती रही, जालिम सांस थमने तक पीटते रहे

पत्नी गिड़गिड़ाती रही, जालिम सांस थमने तक पीटते रहे

Fri, 17 May 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
पत्नी गिड़गिड़ाती रही, जालिम सांस थमने तक पीटते रहे
निगोही (शाहजहांपुर)। तिलहर रोड पर गांव गढ़ा में बृहस्पतिवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक के घायल होने पर गांव के लोगों ने दंपति को बंधक बनाकर उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई और उसकी पत्नी बेदम हो गई। घायल हुआ युवक गढ़ा गांव का ही है। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या और लूट समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर के गांव कुनियां जमालपुर निवासी महेश (50) अपनी पत्नी सत्यरूपा को लेकर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर गए थे। वहां ममेरी साली आरती (राधे की पुत्री) की शादी में शिरकत करने के बाद महेश और सत्यरूपा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बाइक से लौट रहे थे। गढ़ा गांव में सुखलाल के मकान के सामने पहुंचने पर महेश की बाइक सामने से आ रहे इसी गांव के रहने वाले कपिल (18) की बाइक से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव के अंदर की घटना होने की वजह से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल कपिल को तो उसके घर वाले अस्पताल लेकर चले गए, वहीं महेश और उनकी पत्नी को गांव वालों ने पकड़ लिया और नजदीक एक झोंपड़ी में ले जाकर दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इससे दोनों लोग बेहोश हो गए। कुछ देर बाद महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी से सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष दलवीर सिंह को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस महेश और उनकी पत्नी सत्यरूपा को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। बाद में सत्यरुपा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या, जेवर लूटने आदि की धाराओं में घायल हुए बाइक चालक कपिल के पिता ऐशपाल, सत्यवीर, पप्पू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से मौत बताई गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान मिले हैं।

पति को बचाने गई पत्नी को भी पीटा
निगोही। घटना के बाद गढ़ा गांव के लोगों ने जब महेश को पीटना शुरू किया तो घायल पत्नी सत्यरूपा ने ग्रामीणों से पति को बचाने की कोशिश की। इसके बदले उन लोगों ने सत्यरूपा को भी पीटना शुरू कर दिया। वह लोगों के पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाई कि उसे व उसके पति को छोड़ दो लेकिन जालिम बने गांव वालों ने न तो सत्यरूपा को छोड़ा और न ही महेश को, सत्यरूपा ग्रामीणों की पिटाई से बेहोश हो गई, वहीं महेश को गांव के लोग तब तक पीटते रहे, जब तक कि उसकी सांसे नहीं थम गईं।
घटना के समय कुछ लोग दंपती को पीट रहे थे तो भीड़ में शामिल बाकी लोग तमाशबीन बने हुए थे। हमलावर तभी वहां से भागे, जब पुलिस वहां पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर महेश के घर वाले निगोही सीएचसी पहुंचे तो सत्यरूपा रिश्तेदार महिला के गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़ी। नाते-रिश्तेदार उसे दिलासा दे रहे थे, मगर उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक महेश के बच्चों में सबसे बड़ी बेटी शिल्पी(20), बेटा सचिन(18), सौरभ(16), प्रभाकर(13), बेटी एकता(8) हैं। बेटी शिल्पी की अभी शादी नहीं हुई है। महेश खेती-किसानी करके अपना परिवार चलाता था, अब पांच बच्चों की परवरिश करना सत्यरूपा के लिए काफी जटिल हो गया है।

नकदी, जेवर भी लूट लिए
सत्यरूपा का आरोप है कि दूसरी बाइक के घायल कपिल के परिवार वालों ने पिटाई के दौरान उसके पति से 25 हजार की नकदी और उससे सोने के झाले, मांगबेदा, कंठी, कमर बिछुआ और पाजेब भी लूट लीं।


मृतक महेश की पत्नी सत्यरूपा की तहरीर के आधार पर गढ़ा गांव के ऐशपाल व सत्यवीर, पप्पू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या, लूट आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दलवीर सिंह, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed