{"_id":"5cd2ff21bdec22074f08c660","slug":"91557331745-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
फरधान। मंगलवार की देर रात थाना मैलानी के कस्बा वार्ड नंबर चार निवासी राममूर्ति उर्फ मोबीन खान (35) अपने एक साथी के साथ लखीमपुर से घर जा रहा था। फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर-गोला रोड पर पचपेड़वा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे राममूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को राममूर्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। पास में उनकी बाइक पड़ी थी। वहीं रोड के किनारे एक टूटी साइकिल भी पड़ी मिली है। हादसे के पीछे माना जा रहा है साइकिल से टकराने के बाद राममूर्ति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान कोई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौत हो गई। एसआई एसआई पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने बताया हादसा कैसे हुआ और साइकिल किसकी है। क्या साइकिल सवार भी घायल है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।