{"_id":"5ccb4b18bdec22072c3307cf","slug":"91556826904-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा से मौलाना ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा से मौलाना ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा मौलाना के घर उसकी पत्नी से कुरान पढ़ने जाती थी। पीड़िता का कहना है कि मौलाना लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
बारादरी क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा पड़ोस के मौलाना रिजवान के घर उसकी पत्नी फरहा से कुरान शरीफ पढ़ने जाती थी। छात्रा के माता-पिता नहीं हैं और वह अपने चाचा के घर रहती है। पीड़िता के भाई ने बताया कि पढ़ने में मन नहीं लगा तो उन्होंने उसे कुरान शरीफ पढ़ने के लिए मौलाना के घर भेजना शुरू कर दिया। एक मई को वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन डरी सहमी बैठी है। शाम को जब उसे मौलाना के घर पढ़ने जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। पूछने पर बताया कि फरहा के पति रिजवान ने उसके साथ जबरदस्ती बुरा काम किया है। यह काम वह कई बार कर चुका है। घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता का भाई इसकी शिकायत करने मौलाना के घर गया तो उसने गालियां देकर मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी का भाई जगतपुर चौकी पहुंचा और पूरी घटना बताई। पुलिस ने मौलाना को बुलाया तो उसने दुष्कर्म से इंकार किया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना को हिरासत में ले लिया। बारादरी इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।