फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीसीटीवी में लुटेरों के फोटो साफ चौकी इंचार्ज पढ़ा रहे संयम का पाठ

सीसीटीवी में लुटेरों के फोटो साफ चौकी इंचार्ज पढ़ा रहे संयम का पाठ

Mon, 18 Mar 2019 02:06 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में लुटेरों के फोटो साफ चौकी इंचार्ज पढ़ा रहे संयम का पाठ
सीसीटीवी में लुटेरों के फोटो साफ चौकी इंचार्ज पढ़ा रहे संयम का पाठ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। प्रेमनगर में कपड़ा व्यवसायी की पत्नी से जेवर उतरवा ले जाने के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को आरोपियों की साफ चेहरों वाली सीसीटीवी फुटेज तक उपलब्ध करा दी लेकिन चौकी इंचार्ज कार्रवाई की बजाय संयम का पाठ पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनकपुरी के कपड़ा व्यवसायी अवनीश गुप्ता की पत्नी 65 वर्षीय सरोज गुप्ता को मंदिर जाते समय दो बाइक पर सवार तीन ठग जेवर लेकर फरार हो गए थे। सरोज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनमें से दो लोग पुलिस के रंग की पेंट पहने थे और इन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर आगे चेकिंग की बात कही थी। इस मामले की जांच आवास विकास चौकी प्रभारी कर रहे हैं, मगर अब तक ठग पकड़े नहीं गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि चौकी प्रभारी उन्हें ज्ञान की बातें बता रहे हैं। कह रहे हैं कि वह साधनविहीन हैं, चुनाव का भी लोड है, फिर भी आपके मामले में कुछ तो करेंगे ही। पीड़ित का कहना है कि जब बदमाश माल बेचकर कोसों दूर चले जाएंगे तो पुलिस क्या खुलासा करेगी। इस पर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने मामला खुद दिखवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed