फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर से की पंगेबाजी.. लाइन में पहुंच गए दरोगा जी

केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर से की पंगेबाजी.. लाइन में पहुंच गए दरोगा जी

Wed, 24 Oct 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 24 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर से की पंगेबाजी.. लाइन में पहुंच गए दरोगा जी
 पुलिस की धौंस सहना आम आदमी को तो सहनी ही पड़ती है, लेकिन मंगलवार को थाना प्रेमनगर के एसएसआई शाहिद अली आपे से इस कदर बाहर हुए कि एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के ड्राइवर से ही उलझ गए। यही नहीं जब ड्राइवर ने अपना परिचय दिया तो केंद्रीय मंत्री के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर डाला। मंत्री के पीए के जरिये मामला इसी कार्यक्रम में मौजूद एडीजी प्रेमप्रकाश की जानकारी में पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी को तुरंत एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मेला समिति की ओर से मंगलवार को माधोबाड़ी में मंगलवार को वाल्मीकि सद्भावना मेला आयोजित किया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के साथ एडीजी प्रेम प्रकाश भी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला गेट पर थाना प्रेमनगर के एसएसआई शाहिद अली की पुलिस फोर्स के साथ ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान शाहिद केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर से उलझ बैठे। ड्राइवर के मुताबिक जिस दौरान केंद्रीय मंत्री मेले में बच्चों के सम्मान समारोह के दौरान उनके लिए उत्प्रेरक भाषण दे रहे थे, उसी समय एसएसआई शाहिद अली ने पास मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। यह तक कह डाला कि होगे तुम मंत्री के कारिंदे.. ज्यादा अकड़ दिखाई तो रिपोर्ट लिखवा दूंगा। उन्होंने इसका विरोध किया तब भी वह नहीं रुके।
विज्ञापन

बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर ने इसके बाद अंदर समारोह में जाकर मंत्री के पीए को पूरी बात बताई। पीए ने पहले बाहर आकर एसएसआई शाहिद अली और उनके पास मौजूद लोगों से बातचीत की और फिर पूरे मामले से एडीजी को अवगत करा दिया। केंद्रीय मंत्री की जानकारी में मामला आया तो उन्होंने भी नाराजगी जाहिर की। एडीजी के निर्देश पर बुधवार को एसएसपी मुनिराज जी. ने एसएसआई शाहिद अली को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूंगफली वाले से झगड़ रहा था मंत्री जी का
ड्राइवर, मैंने रोका तो लगा दिए झूठे आरोप
एसएसपी शाहिद अली के मुताबिक मंत्री जी के ड्राइवर का मेला गेट पर एक मूंगफली वाले के साथ झगड़ा कर रहा था। उन्होंने हस्तक्षेप किया तो उसने खुद को केंद्रीय मंत्री का स्टाफ बताया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर कोई टिप्पणी नहीं की। उनके ड्राइवर ने उन पर गलत आरोप लगाए हैं।



सभी पुलिसकर्मियों को संयमित रहना चाहिए। कुछ भी कहने से पहले एक बार विचार करना चाहिए। इंस्पेक्टर को अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लाइन हाजिर किया है। - मुनिराज जी. एसएसपी बरेली

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed