फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   firing and terror in farsi tola on gambling and smoking

फारसी टोला में सट्टा-नशे के कारोबार को लेकर फायरिंग, दहशत

Tue, 23 Oct 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 23 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
firing and terror in farsi tola on gambling and smoking
धूम्रपान

शाहबाद के फारसी टोला में मंगलवार दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। बेखौफ बदमाशों के कई राउंड गोलियां चलाने से दुकानों के शटर गिर गए। दहशत में आए लोगों ने भागकर घरों में शरण ली। पूरे विवाद की जड़ में शाहबाद में चलने वाला सट्टा और अफीम और स्मैक का धंधा है।

विज्ञापन


प्रेमनगर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस देखकर भाग रहे दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को पकड़कर थाने लाया गया। पूरे मामले में दोनों पक्षों के लोगों के थाने में जुटने के बाद देर रात तक समझौते की कोशिशें जारी रहीं।
विज्ञापन


कुतुबखाना घंटाघर पर ऑटो की ठेकेदारी करने वाले मुशाहिद सकलैनी और तारिक नमाज अदा करके घर जा रहे थे। रास्ते में फारसी टोला के पास रोशन के खोखे पर खड़े कुछ लड़कों ने सिगरेट का धुआं मुशाहिद के मुंह पर छोड़ दिया। बकौल मुशाहिद, खोके पर सट्टा लगाया जाता है। लिहाजा वहां हर समय सटोरियों का जमावड़ा रहता है। मुशाहिद ने मुंह पर धुआं छोड़ने का विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और उनमें मारपीट होने लगी। इसी बीच कुछ लोग तमंचे निकाल लाए। इसके बाद हवा में कई राउंड फायरिंग की गई। इससे भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर गिर गए। सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने मुशाहिद और तारिक के अलावा दूसरे पक्ष के माजिद और आसिम को हिरासत में ले लिया।


इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक

पेशे से इलेक्ट्रिशियन माजिद के मुताबिक वह कुछ दूरी पर कैरम खेल रहा था। शोर शराबा सुनकर घटनास्थल पर पहुंचा था। जहां मुशाहिद और तारिक उसके छोटे भाई अजहर को पीट रहे थे। दोनों पक्षों की पैरवी में थाने आए लोगों की इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed