{"_id":"5b562a674f1c1b827d8b45c5","slug":"91532373607-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान से की बदसलूकी पर गांव वालों ने पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान से की बदसलूकी पर गांव वालों ने पुलिस को दौड़ाया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज के ढका गांव में जीजा-साले के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी-100 के सिपाही ने पूर्व प्रधान से गालीगलौज कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा लिया। गांव के बाहर तक खदेड़े जाने के बाद सिपाही ने बिशारतगंज थाने को पीआरवी पर हमला होने की सूचना दे दी। इसके बाद आसपास के कई थानों की पुलिस ने गांव का रुख कर लिया। पुलिस पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसी दौरान पूर्व प्रधान की हिमायत में सांसद ने एक अधिकारी को फोन किया तो पुलिस बैकफुट पर आ गई और मामला शांत करा दिया।
ढका गांव के पूर्व कोटेदार के बेटे की गांव सखानी की युवती से डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। पति के व्यवहार से नाराज पत्नी ने अपने भाई को विदा कराने के लिए फोन करके बुला लिया। सोमवार को उसका भाई अपने चचेरे भाई के साथ विदा कराने पहुंचा तो ससुराल वालों ने विदा करने से मना कर दिया। इसे लेकर जीजा और साले में कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसी ने यूपी-100 को सूचना दे दी। मौके पर 206 नंबर पीआरवी पहुंची और दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को विदा कराने को लेकर समझौता करा दिया।
सिपाही के महिला से हैं अवैध संबंध
बिशारतगंज थाने के एक दरोगा के मुताबिक, यूपी-100 के एक सिपाही के गांव की एक महिला से अवैध संबंध भी हैं। इस मामले के बाद गांव की एक मिठाई की दुकान पर यूपी-100 पुलिस की आवभगत चल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व प्रधान सुखलाल ने कहा कि इन्हें क्यों कोल्ड ड्रिंक्स पिला रहे हो। इसके बाद पूर्व प्रधान से सिपाही का विवाद शुरू हो गया। उसने पूर्व प्रधान से गालीगलौज कर दी। इससे गांव वाले भड़क गए और उन्होंने पुलिस को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
सांसद का करीबी है पूर्व प्रधान
पुलिस के मुताबिक, पूर्व प्रधान का परिवार सांसद का करीबी बताया जाता है। यही वजह है कि जब पूर्व प्रधान को पुलिस उठाकर थाने लाई तो सांसद ने एक अधिकारी को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस बैकफुट हो गई। पुलिस के अधिकारी भी सिपाही का दोष बताने लगे। पूर्व प्रधान को भी छोड़ दिया गया।
गांव में पुलिस पर हमले की बात गलत है। सिपाही ने गलत सूचना दी। यूपी-100 के सिपाही की भूमिका सही नहीं है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सतीश कुमार, एसपी देहात