{"_id":"59be7a9e4f1c1b1d688b5188","slug":"91505655454-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकर नहर में फेंका गया गया था महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकर नहर में फेंका गया गया था महिला का शव
Updated Sun, 17 Sep 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। हरदोई ब्रांच नहर में मिले महिला के शव की आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोतवाली पहुंच गई। महिला की गला दबाकर हत्या कर शव हरदोई ब्रांच नहर में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गांव ददौल कालोनी निवासी कैलाश की ओर से शव मिलने की सूचना पर अब उसकी ओर से हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब महिला कौन और कहां की है की जानकारी करने के प्रयास में तेजी से जुट गई है।
हरदोई ब्रांच नहर की झाल में गांव मटेहना कालोनी नंबर 11 के समीप युवती का अर्धनग्न शव फंसा शव 12 सितंबर को पुलिस ने बरामद किया था। तमाम प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के चार दिन बाद तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोतवाली न पहुंचने की खबर अमर उजाला के रविवार अंक में प्राथमिकता से प्रकाशित हुई। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती का गला दबाकर हत्या करना पाया गया है। उन्होंने बताया कि हत्यारों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने को युवती का शव नहर में फेंका है। गांव ददौल कालोनी निवासी कैलाश की ओर से शव मिलने की सूचना पर उसकी ओर से हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। तमाम प्रयास के बाद अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी। लाश के फोटो लेकर एक पुलिसकर्मी को नहर के किनारे के गांवों में उत्तराखंड तक भेजा भी गया था। युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी है।