फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जमीन के विवाद में संघर्ष, महिला समेत पांच घायल

जमीन के विवाद में संघर्ष, महिला समेत पांच घायल

Mon, 03 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में संघर्ष, महिला समेत पांच घायल
भुता (बरेली)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया संपत में भाइयों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। लाठी-डंडे चलने के साथ ही फायरिंग हुई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट दोनों पक्षों की ओर से नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

गांव खजुरिया संपत में तीन भाई कमलेश, मुकेश व महेश रहते हैं। इनकी मां द्रोपा देवी की बीमारी के इलाज में मुकेश और महेश ने कमलेश की कोई मदद नहीं की थी। इससे नाराज होकर मां द्रोपा ने 2013 में अपने नाम की 12 बीघा जमीन छोटे बेटे कमलेश की पत्नी राजो देवी को पांच लाख रुपये में बेच दी थी। उन्होंने अपनी बेटी कुसुम के यहां रहकर अपना इलाज कराया। उनके पति की मृत्यु पहले ही हो गई थी। 17 नवंबर 2016 में द्रोपा की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद कमलेश के बड़े भाईयों मुकेश व महेश ने इस जमीन पर अपना हक जताते हुए मुकदमा कर दिया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार को इसी जमीन को लेकर कमलेश की पत्नी राजो, उनके भाई रामकृष्ण शर्मा व दूसरे पक्ष के मुकेश व महेश में पहले कहासुनी हुई। बाद में मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों में लाठी, डंडे चले। आरोप है कि महेश के बेटे सुनील ने तमंचे से फायर किया जिससे लोग बाल-बाल बच गए। किसी तरह रामकृष्ण शर्मा ने तमंचा छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस झगड़े में राजो देवी, उनकी बेटी निशा व राजो का भाई रामकृष्ण तो दूसरे पक्ष के मुकेश और महेश घायल हो गए हैं। मामले की रिपोर्ट थाना भुता में एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed