फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रामपुर पुलिस का खेल : रसूखदार को बचाया.. हमनाम को रेप में फंसाया

रामपुर पुलिस का खेल : रसूखदार को बचाया.. हमनाम को रेप में फंसाया

Wed, 15 May 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
रामपुर पुलिस का खेल : रसूखदार को बचाया.. हमनाम को रेप में फंसाया
बरेली। रसूखदारों के बचाने के लिए पुलिस हर तरह के हथकंडे अपनाती है। रामपुर के खजुरिया क्षेत्र में हुई रेप की घटना में वहां की पुलिस ने खेल कर दिया। आरोपी भट्टा मालिक के बेटे बिलाल को बचाने के लिए पुलिस ने शीशगढ़ के मजदूर बिलाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर एडीजी ने बरेली क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी। पीड़ित के पिता दोबारा मंगलवार को एडीजी से मिले और अपने बेटे की रिहाई कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एडीजी जोन दफ्तर में आए शीशगढ़ के मोहल्ला गोढ़ी निवासी अतीक अहमद ने बताया कि खजुरिया थाने में एक युवक ने पिछली साल अपने पिता समेत चार लोगों के खिलाफ बहन से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने की रिपोर्ट कराई थी। इस मामले में लड़की के पिता, भट्ठा मालिक के बेटे महरोज उर्फ बिलाल और दो अन्य को आरोपी बनाया गया था। अतीक के मुताबिक खजुरिया पुलिस ने सेटिंग करके आरोपी बिलाल की जगह उसके बेटे बिलाल अहमद को इस मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका बेटा उत्तराखंड के लालकुआं में मजदूरी करता था और खजुरिया होकर ही घर आता-जाता था। दोनों के पिता का नाम अलग है। उन्होंने संबंधित लड़की से संपर्क कर उसे अपने बेटे का फोटो दिखाया तो उसने भी पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बावजूद खजुरिया पुलिस प्रभावशाली आरोपी को बचाने की खातिर उनके पीछे पड़ी है। दिसंबर 2018 में एडीजी ने विवेचना क्राइम ब्रांच बरेली को सौंप दी। अतीक ने मंगलवार को एडीजी को बताया कि तब से विवेचक एक बार भी मौके पर नहीं गए हैं और न ही केस में कोई कार्रवाई की है। उन्होंने एडीजी से केस दूसरे थाने या विवेचक को सौंपने की मांग की। एडीजी ने भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा। उन्होंने एसपी क्राइम को निर्देश दिए हैं कि जल्दी विवेचना कराकर सच सामने लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed