फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अधेड़ से किशोरी की शादी कराने के मामले में लीपापोती करने में जुटी पुलिस

अधेड़ से किशोरी की शादी कराने के मामले में लीपापोती करने में जुटी पुलिस

Fri, 03 May 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ से किशोरी की शादी कराने के मामले में लीपापोती करने में जुटी पुलिस
नवाबगंज। पंचायत ने अधेड़ से किशोरी की शादी कराकर उसे जीवन भर का दंश दिया सो अलग। अब पुलिस भी मामले में कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती करने में लगी है। बृहस्पतिवार को सीओ जांच करने गांव पहुंचे और कुछ ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बयान लेकर लौट आए। हालांकि पीड़िता से बात नहीं की गई। अब पुलिस इस इंतजार में है कि कोई पंचायत के फैसले के खिलाफ तहरीर दे तो वह अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाए। फिलहाल तो पुलिस ने इस बेमेल शादी को आपसी सहमती से होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पिता के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहती थी। वहीं पास में रहकर उसके गांव का दूसरे समुदाय का युवक मजदूरी करता था। इस दौरान मेलमिलाप बढ़ने पर दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। शनिवार को दोनों घर से भाग गए। सोमवार को दोनों पक्ष के लोगों के बीच पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने तय किया कि किशोरी को वापस बुलाकर उसके पिता को सौंपा जाए। साथ ही पंचायत ने प्रेमी के पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला। एक ग्रामीण ने पंचायत में गांव के एक अधेड़ से किशोरी से शादी कराने की बात रखी। जिस पर पंचायत ने गांव के दोगुनी उम्र के अधेड़ से किशोरी की शादी कराने का फरमान सुना दिया। मंगलवार रात कस्बे के एक मंदिर में उसकी शादी करा दी गई। मामला सुर्खियों में आने पर पुलिस महकमा हरकत में आया। बृहस्पतिवार को सीओ जगमोहन सिंह बुटोला ने गांव पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन


गांव जाकर जांच करने के बाद ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। दोनों पक्ष ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। अगर कोई पक्ष शिकायत करता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जगमोहन सिंह बुटोला, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी नाबालिग लड़की की शादी जबरन कराना अपराध है। ऐसे मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। इस बारे में सीओ और इंस्पेक्टर नवाबगंज को निर्देशित किया जाएगा। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed