{"_id":"5caba615bdec2213e43a5d23","slug":"81554753045-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अधिकारी के पिता के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्य अधिकारी के पिता के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परिचित बनकर साइबर ठगों ने एक सैन्य अधिकारी के पिता के बैंक खाते से हजारों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने अज्ञात ठग के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी विनोद कुमार बेकरी उत्पादों के सप्लायर हैं। उनका बेटा ऋषभ कुमार सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हिसार, हरियाणा में तैनात हैं। विनोद के मुताबिक रविवार देर रात उन्हें एक फोन आया। फोन पर ठग ने खुद को उनके एक परिचित ‘सिंह साहब’ बताकर संबोधित किया। पीड़ित ने बताया कि ठग ने उन्हें उनकी फोन पे एप पर पहुंचे एक लिंक पर क्लिक करने को बोला। बताया कि इससे उनके खाते में 20 हजार रुपये पहुंच जाएंगे। इन रुपये को वह अगले दिन वापस ले लेगा। परिचित का नाम सुनकर विनोद भ्रम में पड़ गए और लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से तुरंत 17 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बताया कि दोबारा फोन करने पर ठग का फोन बंद जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।