फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तमंचे के दम पर विधवा से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

तमंचे के दम पर विधवा से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Sun, 31 Mar 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के दम पर विधवा से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
बरेली। विधवा महिला ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो बौखलाए शोहदे अपने साथी के साथ देर रात घर में घुसकर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला के मुताबिक आरोपी घर में रखे रुपये भी लूट ले गए। महिला के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी अभद्रता कर चुका है, लेकिन उसकी शिकायत को कोई गंभीरता से नहीं लेता। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला के पति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। महिला अपने दो बेटों के साथ एक टूटे फुटे मकान में रहती है। महिला के मुताबिक गांव का कौसर अली उन पर बुरी नजर रखता है। उन पर शादी करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट करता है। रास्ते में रोककर कई बार छेड़छाड़ भी कर चुका है। जिसकी शिकायत वह कई बार गांव वालों से कर चुकी है, लेकिन विधवा होने के कारण कोई गंभीरता से नहीं लेता। महिला ने बताया कि शुक्रवार देर रात कौसर अली अपने एक नकाबपोश साथी के साथ घर की टूटी दीवार कूदकर घर में घुस आया। आरोप है कि उनकी मुंह में कपड़ा ठूंसकर दोनों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सिर पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी टूटा मकान ठीक करवाने के लिए जमा किए करीब 25 हजार रुपये भी लूट ले गए। पीड़िता ने बताया आरोपी सीने पर तमंचा तानकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर नहर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed