{"_id":"5c9d046cbdec2214046efdc1","slug":"81553794156-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के शिकार में छह गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शिकारियों के फंदे में फंसने से बाघ की मौत के मामले में वन अधिकारियों ने छह आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है। इसमें वन विभाग का एक वॉचर भी शामिल है। दक्षिण खीरी वनप्रभाग के दक्षिण कठिना कंपार्टमेंट 10 में बुधवार की सुबह एक बाघ फंदे में फंसा मिला था। लखनऊ मंडल के मुख्य वन संरक्षक के प्रवीण राव ने घटनास्थल से लौटने के बाद गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मंगलवार की रात दक्षिण खीरी वन प्रभाग के दक्षिण कठिना कंपार्टमेंट में शिवपुरी गांव के पास एक फार्म के पास शिकारियों के लगाए फंदे में बाघ फंस गया था। इसकी सूचना डीएफओ साउथ को बुधवार सुबह करीब नौ बजे मिली। जब तक रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचती तब तक बाघ की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने रात भर छापा मारा। इस दौरान वाचर लालाराम समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों में वाचर के अतिरिक्त साहबगंज ग्रंट की प्रधान अमरजीत कौर के पुत्र फार्मर सर्वजीत सिंह निवासी शिवपुरी फार्म, अरुण कुमार, विश्राम निवासी सुंदरपुर, रमेश निवासी नवगवां, मुनीश निवासी सिंगहा शामिल हैं। मुख्य वन संरक्षक के प्रवीण राव ने बताया कि मामले में दो अन्य नामजदों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि वॉचर को फंदा लगाने के मामले की जानकारी थी, लेकिन उसने विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी, जिससे उसकी मिलीभगत सामने उजागर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।