Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   property of 27.10 lakh of 4 norcotics smuggler freeze

Sirsa News: 4 तस्करों की 27.10 लाख की संपत्ति फ्रीज

Thu, 05 Nov 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
property of 27.10 lakh of 4 norcotics smuggler freeze
जिला के रहने वाले हैं चार नशा तस्कर, फ्रीज हुई संपत्ति में ट्रक-कारें व बाइक शामिल
विज्ञापन



विभिन्न थानों में दर्ज हैं मादक पदार्थ अधिनियम के एक से पांच केस


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिवाली पर्व पर सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस ने चार पेशेवर नशा तस्करों की करीब 27 लाख 10 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज करवाई है। यह कार्रवाई आर्थिक मोर्चे पर की गई है।
फ्रीज की गई संपत्ति में एक ट्रक, दो कारें और एक बाइक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि मनदीप सिंह, कर्मजीत सिंह उर्फ कर्मू, भूपेंद्र सिंह और ओमप्रकाश की संपत्ति फ्रीज हुई है।
विज्ञापन

मनदीप सिंह के खिलाफ वर्ष 2025 में डोडा चूरा पोस्त बरामदगी का मामला दर्ज हुआ था। कर्मजीत सिंह और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ पांच-पांच नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश के खिलाफ वर्ष 2023 से अब तक तीन मामले दर्ज पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी पेशेवर नशा तस्कर हैं।
संपत्ति फ्रीज करने की प्रक्रिया
पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति का पूरा रिकॉर्ड जुटाया था। यह रिकॉर्ड सक्षम प्राधिकारी एवं राजस्व विभाग, दिल्ली को भेजा गया। इसके बाद संबंधित संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी हुए। संबंधित विभागों को नोटिस भी भेजे गए हैं। आदेश के बाद आरोपी इन संपत्तियों को बेच या किसी अन्य व्यक्ति के नाम हस्तांतरित नहीं कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक सहारन ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। नशे के अवैध से अर्जित अवैध संपत्ति का भी पूरा हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed