फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अवैध संबंधों में किशोर को बांके से खांद डाला

अवैध संबंधों में किशोर को बांके से खांद डाला

Thu, 15 Nov 2018 06:19 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों में किशोर को बांके से खांद डाला
अवैध संबंधों के शक में किशोर की हत्या
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। अवैध संबंधों के शक में बुधवार की रात थाना नीमगांव के गांव सुनौरी निवासी 16 वर्षीय किशोर को लड़की के परिवारवालों ने घर में खींचकर बांका से खांद डाला। इसी बीच खबर पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस को देखकर हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। जिला अस्पताल से रेफर होने पर घर वाले उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां सुबह उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी को घेर कर एक गन्ने के खेत में दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बमुश्किल उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर सीएचसी पर उसका इलाज कराया। हालांकि परिवार वाले एक माह पूर्व हुए झगड़े से उपजी रंजिश में हत्या होने की बात तह रहे हैं, जबकि पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात कह रही है।
गांव सुनौरी निवासी बेवा हलीमा ने बताया कि एक महीने पहले पड़ोसी जामिद खां का उसके पुत्र जुनैद से काफी विवाद हो गया था। इससे जामिद खां और उसके परिवार के लोग उससे रंजिश मानते थे। बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी थी। बुधवार की रात करीब एक बजे पुत्र जुनैद घर के बाहर बने शौचालय के पास लघुशंका कर रहा था। इसी बीच जामिद खां अपने परिवार वालों के साथ वहां जा धमका और पुत्र को अपने घर में खींचकर ले गया। वहां बांके से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। बेटे की चीखपुकार पर उन्होंने शोर मचाया। साथ ही यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। जिस पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हूटर की आवाज सुनकर आरोपी परिवार समेत मौके से भाग निकले। पुलिस जब घर में पहुंची तो देखा जुनैद खून से लथपथ आखिरी सांसे ले रहा था। मौके पर सीओ मितौली प्रदीप सिंह और एसएसआई अशोक सिंह सागर ने उसे आननफानन में जिला अस्पताल भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घरवाले उसे ट्रामा सेेंटर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी जामिद खां की तलाश शुरू की है। इस दौरान उसे गांव परसेहरा कलां के पास गन्ने के खेत में उसे दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी के पकड़े जाने और पिटाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बमुश्किल ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। उसे बेहजम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पहले जानलेवा हमला फिर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन.....
प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, जबकि मृतक की मां पुरानी रंजिश की बात कह रही है। घटना के बाद रात में ही जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सुबह मौत होने पर हत्यारोपी जामिद खां और उसके घरवालों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट तरमीम कर ली गई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप सिंह, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed