{"_id":"5b9809e3867a557ed62a4918","slug":"81536690659-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता के भाई का अपहरण कर लिखवा लिया समझौतानामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता के भाई का अपहरण कर लिखवा लिया समझौतानामा
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म केे मामले में समझौता करने के लिए आरोपी ने पीड़िता के भाई का अपहरण कर लिया और फिर मां से जबरन समझौतानामा पर अंगूठा लगवा लिया। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत आईजी से की तो उनके आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महिला का कहना है कि छह जुलाई को फरीदापुर चौधरी निवासी रसीद खां ने उसकी 14 साल की बेटी का अपहरण कर लिया था। 19 जुलाई को आईजी से शिकायत की तो पुलिस ने उनकी बेटी को बरामद किया था, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की मां ने पुलिस पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया तो 29 जुलाई को आरोपी ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या की धमकी देकर बेटी के अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए जबरन कागज पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में आरोपी ने वह कागज एसएसपी के यहां देकर अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई रुकवा दी। इसके बाद 28 अगस्त को आरोपी दोबारा उनके घर में घुसा और बेटी को उठा ले जाने की कोशिश की। पीड़िता ने सोमवार को इस मामले की शिकायत आईजी से की तो उनके आदेश पर मंगलवार को बारादरी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।