फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शाही में मुस्लिम बस्ती में कांवड़ियों को रोका, पुलिस से धक्कामुक्की

शाही में मुस्लिम बस्ती में कांवड़ियों को रोका, पुलिस से धक्कामुक्की

Mon, 20 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शाही में मुस्लिम बस्ती में कांवड़ियों को रोका, पुलिस से धक्कामुक्की
शाही। भटककर हसनपुर मोहल्ले में पहुंचे कांवड़ियों को दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोगों ने नई परंपरा बताते हुए रोक लिया। समझाने गई पुलिस से भी गालीगलौज, धक्कामुक्की और बदसलूकी की गई। करीब आधा घंटा तक बवाल जारी रहा। बाद में पुलिस के पहरे में कांवड़ियों को शेरगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने छुड़वाया गया।
विज्ञापन

धनुआ गांव के आठ कांवड़िये हरिद्वार से बैकुंठी कांवड़ लेकर महंत अमन कुमार, उप महंत राजू की अगुआई में पैदल वापस लौट रहे थे। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे कांवड़िये नदी किनारे कच्चे रास्ते से हसनपुर मोहल्ले से होते हुए शेरगढ़ रोड की तरफ जा रहे थे, तभी दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोगों ने उन्हें रोक लिया। कांवड़ियों ने भटककर बस्ती में आने की बात कहते हुए समझाने की कोशिश की। कहा कि बैकुंठी कांवड़ लेकर उल्टी दिशा में नहीं मुड़ते हैं, लिहाज उन्हें निकलने दिया जाए, लेकिन दूसरे समुदाय के लोग नहीं माने। सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, महामंत्री अनुरोध सिंह और कई अन्य भाजपाई भी पहुंच गए। उन्होंने भी दूसरे समुदाय के लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर वह जिद पर अड़े रहे। बाद में शाही थाने से एसआई वीरपाल सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे और रास्ता रोक रहे लोगों को समझाया, लेकिन बस्ती वाले उनसे भी उलझ गए। कहासुनी, गालीगलौज और धक्कामुक्की भी हुई। बाद में एसआई ने कांवड़ियों को शेरगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed