फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निदा खान की सुरक्षा बढ़ी, एक और गनर मिला

निदा खान की सुरक्षा बढ़ी, एक और गनर मिला

Fri, 20 Jul 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 20 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
निदा खान की सुरक्षा बढ़ी, एक और गनर मिला
nida
बानखाना में हलाला पीड़िता के बचाव में पहुंचीं आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान पर हमले के बाद एसएसपी ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके पास पहले से एक गनर था, अब एक और गनर उन्हें दे दिया गया है।
विज्ञापन

देश भर में तीन तलाक और हलाला पर छिड़ी बहस का एक महत्वपूर्ण केंद्र बरेली बन गया है। आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान बरेली में लगातार तीन तलाक और हलाला पीड़िताओं की पैरवी कर रही हैं। पिछले दिनों बानखाना में एक हलाला पीड़िता को बहाने से बुलाकर भीड़ ने घेर लिया। उसकी सुरक्षा के लिए निदा खान वहां पहुंचीं तो भीड़ उन पर भी हमलावर हो गई। निदा ने एसपी (सिटी) को फोन किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। इस बीच निदा के खिलाफ फतवा जारी कर मुस्लिम समाज से बहिष्कार का एलान कर दिया गया। इसके बाद मामला लगातार गर्मी पकड़ रहा है और दोनों तरफ से बयानबाजी हो रही है। इसे देखते हुए निदा की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed