{"_id":"5b0078854f1c1bd5408b69ae","slug":"81526757509-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़कर घर से निकली महिला से बस में सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़कर घर से निकली महिला से बस में सामूहिक दुष्कर्म
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 20 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चनेहटी की एक विवाहिता के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। बेहोश होने पर महिला को मरा समझकर बड़ा बाईपास पर झाड़ियों में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह इज्जतनगर पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को आपबीती बताई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी पीड़िता से घटना की जानकारी ली। इसके बाद घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
महिला दरोगा को दिए बयान के मुताबिक, चनेहटी में विवाहिता का पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से रस्सी और कीटनाशक (जूं मारने की) दवा लेकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए निकल गई। इसके बाद उसने अपने प्रेमी उस्मान को फोन किया तो उसने सेटेलाइट से बैरियर दो तक ऑटो से बुलाया। महिला आटो से बैरियर तिराहा पर उतरी तो उस्मान ने वहां खड़ी सफेद रंग की बस में आने को कहा। महिला बस में पहुंची तो उस्मान का दोस्त समीर भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
गला दबाकर मारने की कोशिश की
दुष्कर्म के बाद महिला के मांगने पर जब उस्मान ने उसे पानी दिया तो उसने कीटनाशक दवा खा ली। यह देखकर उस्मान घबरा गया। बोला, तुम हमें फंसवा दोगी। इसके बाद उस्मान और समीर ने उसका गला दबा दिया। महिला बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर बड़ा बाईपास पर फेंक आए।
विज्ञापन
बस की जांच कराने पर मिले प्राथमिक सुराग
महिला के बयानों के बाद महिला दरोगा अनुराधा ने चीता सिपाही मोहित को बैरियर पर बस की जांच के लिए भेजा। बस वहां खड़ी मिली तो एसएसआई राजीव कुमार के साथ दबिश देकर बस मालिक उस्मान को पकड़ लिया। उसका फोटो महिला को दिखाया तो उसने बताया कि यह वह उस्मान नहीं है। पुलिस ने पूछताछ की तो बस मालिक ने बताया कि उसके कंडक्टर का नाम भी उस्मान है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर समीर को भी गिरफ्तार कर लिया।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उनको जेल भेजा जाएगा। महिला आरोपियों के बुलावे पर ही वहां गई थी। यह बात बयान में सामने आ चुकी है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी बरेली