{"_id":"5b6eeca34f1c1b97528b47e8","slug":"775","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 775 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 775 पेटी शराब बरामद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में दो तस्करों को दबोचकर ट्रक से 775 पेटी शराब बरामद की है। अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध शराब पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। शराब की क्वालिटी देखकर पुलिस उसके मिलावटी होने की आशंका जता रही है।
शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने बरेली क्लब के पास घेराबंदी कर पंजाब नंबर के ट्रक को पकड़ा। ट्रक में मुर्गीदाना की बोरियां लगी थीं, जब उन्हें हटाया गया तो अंदर शराब की 775 पेटी निकलीं। क्रेजी रोमियो ब्रांड की यह शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध थी लेकिन उसे पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाया रहा था। पकडे़ गए तस्करों की पहचान पंजाब के जिला मानसा, थाना चीनीर के गांव फत्ता मालोका निवासी सिकंदर सिंह और बिट्टू सिंह के रूप में हुई। उनके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ने के दौरान शराब तस्करों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। वहीं शराब की पैकिंग की क्वालिटी देखकर पुलिस उसके मिलावटी होने की आशंका जता रही है।