{"_id":"5cd1ea07bdec22076f5105be","slug":"71557260807-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीओ करेंगी कर्मचारी नेता के बेटे की मौत की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अब सीओ करेंगी कर्मचारी नेता के बेटे की मौत की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम के कर्मचारी नेता रामचंद्र के बेटे सतीश की मौत के अनसुलझे राज को अब सीओ टू सीमा यादव खोलेंगी। सुभाषनगर पुलिस की ओर से इसे आत्महत्या करार देने के बाद सतीश के पिता ने नगर आयुक्त के माध्यम से दोबारा फरियाद की तो एसएसपी ने सीओ टू को दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं।
27 अप्रैल को इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने के बाद सतीश लापता हो गया था। तीन दिन बाद उसका शव कछला गंगाघाट पर मिला था। रिजल्ट से पहले उसने चार लड़कियों के साथ चौरासी घंटा मंदिर के पास रेस्टोरेंट में नाश्ता किया था। इसके बाद उसका नंबर बंद था। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया था जबकि सुभाषनगर पुलिस ने जांच के बाद बताया कि फेल होने की वजह से सतीश ने आत्महत्या की है। अब सतीश के पिता रामचंद्र की दरख्वास्त पर एसएसपी ने सीओ सेकेंड को दोबारा जांच का आदेश दिया है।