फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मकान मालिक की संदिग्ध हालात में मौत, किराएदार पर हत्या का आरोप

मकान मालिक की संदिग्ध हालात में मौत, किराएदार पर हत्या का आरोप

Fri, 08 Feb 2019 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मकान मालिक की संदिग्ध हालात में मौत, किराएदार पर हत्या का आरोप
बरेली। मकान मालिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने किराएदार पर जहर देकर मारने आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश दो लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के बानखाना की पारो के मुताबिक, इज्जतनगर के सैदपुर हाकनस में पति यूनुस के नाम मकान है। मकान में किराएदार गुलशन पत्नी पप्पू अपनी बेटी मुस्कान के साथ रहती है। आरोप है कि गुलशन शुरू से ही उसकी संपत्ति पर बुरी नजर रखती थी। उसने मकान के फर्जी कागज भी बनवा लिए थे। 26 अक्तूबर 2018 को यूनुस मकान की देखरेख करने के लिए वहीं सोने चले गए। रात करीब पौने दो बजे गुलशन का फोन आया कि यूनुस की तबियत काफी खराब है। इसके बाद पारो अपने पुत्र फरीद और जेठ अनवर के साथ मकान पर पहुंची देखा कि यूनुस नग्न अवस्था में फर्श पर मृत पड़े हुए थे। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि उसकी मृत्यु दो घंटे पहले हो गई है। पारो ने जहर देकर यूनुस को मारने का आरोप लगाया। इसके बाद वह यूनुस का शव लेकर बानखाना आ गई। पारो ने बताया कि गुलशन ने उसे भी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम शव भी दफना दिया। उसने मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। पारो ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग एसएसपी से की है। एसएसपी के के आदेश पर थाना इज्जतनगर में गुलशन और मुस्कान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed