{"_id":"5bfc57dcbdec22417810c32b","slug":"71543264220-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की शिकायत से नाराज शोहदों ने छात्रा की मां पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी की शिकायत से नाराज शोहदों ने छात्रा की मां पर चलाई गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज और कोचिंग के रास्ते में फब्तियां कसने का विरोध करने पर शोहदों ने छात्रा के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। परिजन बचाने आए तो उनके साथ मारपीट की। एक शोहदे ने छात्रा की मां पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। छात्रा सोमवार सुबह शिकायत पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। मामले में एसएसपी ने रिपोर्ट के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बारादरी क्षेत्र निवासी युवती एमबीए की छात्रा है और जागरण पार्टी में भी काम करती है। छात्रा का आरोप है कि माधोबाड़ी निवासी कुछ शोहदों कालेज जाते वक्त उसका पीछा करते हैं और फब्तियां कसते हैं। उसके पिता ने इसकी शिकायत शोहदों के परिजनों से की तो 18 नवंबर को शोहदों ने घर पर धावा बोल दिया। उससे छेड़छाड़ की। मां और भाभी बचाने आईं तो उन्हें भी पीटा। एक शोहदे ने तमंचे से मां पर गोली चला दी। जिससे वह बाल बाल बचीं। बाद में शोहदे धमकी देते हुए भाग निकले। घटना से उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन