फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दस रुपये की छूट मांग रहे दोस्त का नाई ने किया कत्ल

दस रुपये की छूट मांग रहे दोस्त का नाई ने किया कत्ल

Fri, 12 Oct 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 12 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दस रुपये की छूट मांग रहे दोस्त का नाई ने किया कत्ल
 धंधे में दस रुपये का घाटा उठाने की नौबत आई तो सालों पुरानी दोस्ती मिनटों में टूट गई। नाई की दुकान पर बाल कटाने आए उसके दोस्त ने मोलभाव कर जब उससे 20 रुपये के बजाय 10 रुपये में बाल काटने की जिद की पहले तो कहासुनी और गालीगलौज हुई और फिर बात इतनी बढ़ी कि नाई ने कैंची उठाकर अपने दोस्त पर ताबड़तोड़ वार कर डाले। यूपी 100 की मदद से घरवाले उसे दुकान से उठाकर शहर की ओर दौड़े, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी इससे पहले ही अपने परिवार समेत गांव से फरार हो गया।
विज्ञापन

भुता के गांव बहादुरपुर के मूल निवासी 42 वर्षीय प्रेमपाल गंगवार लगभग 20 सालों से गांव रम्पुरा प्रवीण में अपनी ससुराल में रह रहे थे। ससुराल में उन्हें कुछ जमीन भी मिली हुई थी। रम्पुरा गांव के ही अहिवरन लाल ने गांव के तिराहे पर खोखा रखा हुआ है जहां वह बाल काटने का काम करता है। गांव वालों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे प्रेमपाल अपने बाल कटवाने अहिवरन की दुकान पर पहुंचा था। अहिवरन ने बाल काटने और शेविंग के लिए उससे बीस रुपये मांगे, लेकिन प्रेमपाल इस बात पर अड़ गया कि वह दस रुपये ही देगा।
विज्ञापन

दस रुपये की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई जिसके बाद अहिवरन ने अपनी बाल काटने वाली कैंची उठाकर प्रेमपाल के सीने पर वार कर दिए। शोरशराबा सुनकर अहिवरन की पत्नी उर्मिला देवी और प्रेमपाल के बेटे लखन और विपिन भी वहां आ गए। आरोप है कि अहिवरन और उर्मिला ने प्रेमपाल के बेटों के साथ भी मारपीट की और दोनों को जख्मी कर दिया। इसी बीच यूपी 100 पहुंच गई तो परिवार वाले प्रेमपाल के सीने पर अंगोछा बांधकर उसे बरेली लेकर दौड़े मगर पीलीभीत बाईपास पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रेमपाल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सीओ फरीदपुर रामप्रकाश सिंह और एसओ भुता सुरेंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे, लेकिन तब तक अहिवरन अपने परिवार के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनटों में हुई घटना, देखने वाले हैरान
सीओ रामप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव में प्रेमपाल और अहिवरन के बारे में छानबीन की गई तो उनके बीच कोई पुरानी रंजिश सामने नहीं आई। गांव वालों के मुताबिक दोनों रोजाना साथ बैठकर चिलम पीते थे। शुक्रवार को गांव की बाजार भी थी। भीड़भाड़ के बीच जरा सी देर में कहासुनी के बाद अहिबरन ने प्रेमपाल पर कैंची से हमला कर दिया। अचानक यह घटना देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

दूसरे दोस्त से विवाद में मदद न करने की थी खुन्नस
गांव में चर्चा है कि कुछ दिनों पहले अहिवरन का गांव के ही एक अन्य दोस्त से विवाद हो गया था। उस मामले में प्रेमपाल ने अहिवरन की बजाय दूसरे दोस्त की मदद की थी। लोगों का कहना है कि हो सकता है, प्रेमपाल इसी वजह से खुन्नस मान गया हो और मामूली कहासुनी में हत्या कर दी।


प्रेमपाल के परिवार वालों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बाल काटने के रुपयों को लेकर विवाद बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। - डॉ. सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed