फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मां-बेटी ने दौड़ा पकड़ा शोहदा, पुलिस को सौंपा

मां-बेटी ने दौड़ा पकड़ा शोहदा, पुलिस को सौंपा

Fri, 31 Aug 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 31 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटी ने दौड़ा पकड़ा शोहदा, पुलिस को सौंपा
सुभाषनगर निवासी महिला से शोहदा कहता था कि एक बार अपनी बेटी से मिलवा दो। बेटी को भी परेशान करता था। इस पर मां-बेटी ने प्लान बनाकर उसे मिलने के बहाने बटलर प्लाजा में बुलाया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी महिला की बेटी सातवीं में पढ़ती है। नेकपुर निवासी शोहदा कई दिनों से फोन करके उसकी बेटी को परेशान करता था। जब मां उठाती तो उनसे कहता था कि एक बार अपनी बेटी से मिलवा दो। इसके बाद मां-बेटी ने उसे सबक सिखाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे बटलर प्लाजा बुलाया। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। जैसे ही शोहदा बटलर प्लाजा पहुंचा, मां-बेटी ने उसे दबोच लिया और फिर जमकर धुनाई की। उसने भागने की कोशिश की, मगर आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद शोहदे को कोतवाली ले जाया गया लेकिन मोहल्ले का ही मामला होने के चलते मां-बेटी ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed