फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोर्ट हवालात में भिड़े बंदी, पुलिस पर भी बोला हमला

कोर्ट हवालात में भिड़े बंदी, पुलिस पर भी बोला हमला

Sun, 26 Aug 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट हवालात में भिड़े बंदी, पुलिस पर भी बोला हमला
हत्या के मामले में जिला जेल में बंद कोतवाली क्षेत्र के बदमाश जिला न्यायालय की हवालात में सदर कैंट के बदमाश से भिड़ गए। झगड़े में कैंट के बदमाश का सिर फूट गया। हंगामा होते देख जब पुलिसकर्मी अंदर घुसे तो बदमाश उन पर भी हमलावर हो गए। पुलिस ने सख्ती करके स्थिति पर काबू पाया। इस मामले में हवालात की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की ओर से कोतवाली में चार बंदियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली में बिहारीपुर निवासी अंकित यादव, उसके भाई दीपू उर्फ वीशू यादव और हनी यादव उर्फ सचिन जिला जेल में बंद हैं। इन पर हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। सदर कैंट निवासी राजेंद्र यादव लूट आदि के मामलों में बंद है। शनिवार को इन चारों की जिला जेल में पेशी थी। करीब 11:30 बजे हवालात में दोनों गुट भिड़ गए। उनमें मारपीट और गालीगलौज होने लगी। झगड़े में राजेंद्र का सिर फट गया। इससे सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बीचबचाव को पुलिसकर्मी हवालात में घुसे तो बंदी उन पर भी हमलावर हो गए। सख्ती कर पुलिसवालों ने उन्हें अलग किया। इस मामले में हेड कांस्टेबल अजय कुमार की ओर से कोतवाली में अंकित यादव, उसके भाई दीपू उर्फ वीशू यादव, हनी यादव उर्फ सचिन और राजेंद्र यादव के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट एवं गालीगलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाद का कारण जमानत के लिए रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जेल में दोनों ही हाई सिक्योरिटी बैरक में
सूत्रों की मानें तो अंकित और राजेंद्र गुट जेल में भी खुराफात की कोशिश करते रहते हैं। जब भी अंकित यादव अपने दोनों भाइयों के साथ पेशी पर आता है तो कुछ न कुछ विवाद करता है। इसके चलते जिला जेल में अंकित यादव और राजेंद्र को अलग-अलग हाई सिक्योरिटी बैरकों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंकित यादव और राजेंद्र यादव दोनों ही खुराफाती हैं। न्यायालय की हवालात में इनके भिड़ने की जानकारी मिली है। जेल में भी दोनों को अलग-अलग हाई सिक्योरिटी में रखा जाता है। - उदय प्रताप मिश्र, अधीक्षक जिला जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed