{"_id":"5b3bbdfe4f1c1b98468b4735","slug":"71530641918-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर आॅटो में एलपीजी सिलिंडर लगाकर ले जाते मिले बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जर्जर आॅटो में एलपीजी सिलिंडर लगाकर ले जाते मिले बच्चे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात पुलिस ने स्कूल खुलते ही बच्चों को ढोने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी है। चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, सेटेलाइट और राजेंद्रनगर में वाहनों की जांच में कई जगह खामियां पकड़ी गईं। चौकी चौराहा पर एक जर्जर ऑटो में एलपीजी का अवैध सिलिंडर लगा मिला। ऑटो में पांच बच्चे भी बैठे थे।
टीएसआई मनोज पटेल के मुताबिक, ऑटो बेहद जर्जर स्थिति में था। उसका रजिस्ट्रेशन भी खत्म हो चुका था। उसे पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर से चलाया जा रहा था। पुलिस ने ऑटो को सीज कर दिया। बच्चों को दूसरे वाहनों से उनके घर भेजा गया। राजेंद्रनगर में एक ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। सेटेलाइट पर भी ऐसा ही एक ऑटो पकड़ा गया। उसे भी सीज कर दिया गया। शाम तक पांच ऑटो सीज किए गए, जबकि 45 के चालान किए गए।
स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के मानक परखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों से संबद्ध वाहन तो मानकों का पालन कर रहे हैं, लेकिन निजी वाहनों में गड़बड़ी पकड़ी जा रही हैं। - कमलेश बहादुर, एसपी ट्रैफिक