फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेटे के साथ मां ने जान दे दी

बेटे के साथ मां ने जान दे दी

Mon, 28 Aug 2017 01:26 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
बेटे के साथ मां ने जान दे दी

विज्ञापन
धौरहरा/शारदानगर (लखीमपुर खीरी)।
कोतवाली धौरहरा के गांव नकहिया की एक महिला ने पति से विवाद के चलते रविवार की सुबह अपने दो साल के पुत्र को अपनी पीठ बांधकर लौखनियां पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। जब तक लोग उन्हें बचाते। दोनो की मौत चुकी थी। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान किया जाता था।
निवासी जसवंत वर्मा की पत्नी 25 वर्षीय सुधा वर्मा ने रविवार की सुबह अपने दो साल के पुत्र को पीठ पर बांधकर लौखनियां पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। जब तक लोग उसे बचाते, इससे पहले दोनों की मौत हो गई। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाला विवाद सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने भी दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नकहिया निवासी जसवंत वर्मा और उसकी पत्नी सुधा वर्मा (25) के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार की रात भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इससे क्षुब्द सुधा बिना कुछ बताए रविवार की सुबह अपने घर से दो साल के पुत्र आकाश को लेकर निकली। पैदल तीन किलोमीटर का सफर तय कर करीब सात बजे शारदा नहर के लौखनियां पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुधा ने बेटे को साड़ी के पल्लू से पीठ पर बांधा और नहर में कूद गई। उसे नहर में छलांग लगाते लौखनियां गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। वे शोर मचाते मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर बचाने की कोशिश करते तब तक मां-बेटे तेज बहाव में बह गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव नहर से बरामद हुए। ग्रामीणों ने महिला की शिनाख्त सुधा वर्मा के रूप में की और घटना की जानकारी मृतका के ससुर राजबहादुर वर्मा को दी, जिससे घर में अफरातफरी मच गई। पति समेत ससुराल के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मां-बेटे का शव देख मौके पर चीखपुकार मच गई। पति जसवंत वर्मा ने थाना सिंगाही के गांव निबौरिया निवासी अपनी पत्नी के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मृतका के पिता रमाकांत वर्मा परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने ससुराली जन पर पुत्री सुधा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नोट : तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में अपडेट हो लें...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed