फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ..तो अनपढ़ पुजारी ने हस्ताक्षर करके दरोगा के खिलाफ भेजी थी शिकायत

..तो अनपढ़ पुजारी ने हस्ताक्षर करके दरोगा के खिलाफ भेजी थी शिकायत

Thu, 27 Jul 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
..तो अनपढ़ पुजारी ने हस्ताक्षर करके दरोगा के खिलाफ भेजी थी शिकायत
..तो अनपढ़ पुजारी ने हस्ताक्षर करके दरोगा के खिलाफ भेजी थी शिकायत - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

शिव मंदिर के पुजारी रामदास की सनसनीखेज हत्या की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पुजारी की हत्या से चौबीस घंटे पहले थाने में प्रधान के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए जिस तहरीर को आधार माना गया, उस पर पुजारी के हस्ताक्षर मिले हैं, जबकि पुजारी अनपढ़ था। साफ है कि कत्ल की स्क्रिप्ट चौबीस घंटे पहले लिखी जा चुकी थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुजारी तहरीर भिजवाने से इंकार कर रहा है।
हत्या से चौबीस घंटे पहले पुजारी की तरफ से बिथरीचैनपुर थाने में प्रधान कुलदीप पटेल के पिता जगदीश पटेल सहित तीन के खिलाफ 14 कुंतल गेंहू चोरी की रिपोर्ट लिखी गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि एफआईआर लिखवाने के लिए थाने मेें पहुंची तहरीर पर पुजारी के हस्ताक्षर थे, जबकि वह अनपढ़ थे। लेकिन पकड़े जाने की आशंका के चलते एक और तहरीर तैयार करवाई गई। दूसरी तहरीर पर अंगूठे का निशान लगा हुआ था। तहरीर पर थाने में एफआईआर लिखी गई। इसके चौबीस घंटे के अंदर पुजारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


वादी की मौजूदगी बिना एफआईआर कैसे हुई
सवाल उठता है कि बिना वादी की उपस्थिति एफआईआर कैसे दर्ज हो गई, जबकि पुलिस की कार्यप्रणाली में लोगों को मामला दर्ज करवाने के लिए चप्पलें तक घिसनी पड़ जाती है। खास बात यह है कि यह तहरीर भी सामान्य नहीं थी, तहरीर पर थाने के एक दरोगा के खिलाफ भी आरोप लगे थे कि उनके सामने गेंहू को मंदिर के भंडारण से निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी ने मरने से पहले दिया था बयान
जब विवेचक मामले की जांच के लिए शिव मंदिर पहुंचे तो पुजारी ने साफ कहा कि उन्होंने कोई तहरीर थाने नहीं भिजवाई। खुलासा हुआ था कि साजिशन तहरीर थाने पहुंचाकर प्रधान के पिता पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थाने में पुजारी की तहरीर लेकर पहले प्रधान का चुनाव लड़ चुके एक शख्स सहित चार लोग पहुंचे थे। अब पुलिस के टारगेट पर यह लोग आ चुके हैं।

सात बीघा जमीन के लिए हुई थी हत्या
सैदपुर कुर्मियान गांव में नई जिला जेल के पास बने शिव मंदिर के पुजारी रामदास (70) पुत्र रघुबर दयाल की जनेऊ से गला घोंटकर हत्या बीती 23 जुलाई को हुई थी। पुलिस के मुताबिक, मंदिर की सात बीघा जमीन पर कब्जे के लिए बाबा की हत्या हुई है। सात साल से शिव मंदिर की देखभाल प्रधान कुलदीप पटेल करते आ रहे हैं।


पुजारी हत्याकांड में पूरी निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों को उठाने के साथ पूछताछ चल रही है। संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगवाया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed