{"_id":"5cdf153ebdec22077f3adad2","slug":"61558123838-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बुजुर्ग की चेन उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बुजुर्ग की चेन उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर निवासी एक बुजुर्ग को बातों में लगाकर गुरुवार सुबह दो उचक्के उनकी सोने के चेन उड़ा ले गए। संभ्रांत परिवार के बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
किशोर बाजार निवासी बुजुर्ग रोज गांधी उद्यान में टहलने जाते हैं। वहां तक वह स्कूटी ले जाते हैं। गुरुवार को वे टहलकर लौट रहे थे। बताते हैं कि अयूब खां चौकी के पास बुलेट बाइक पर दो लोग उनके पास से गुजरे। उन्हें नमस्ते की और उनकी बीमार पुत्रवधू का हाल पूछा। कहा कि उसके ममेरे भाई हैं। बुजुर्ग को बातों से भरोसा हो गया तो इनमें से एक ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन की तारीफ की। कहा कि जरा दिखाइए, मैं भी ऐसी ही बनवाऊंगा। बातों-बातों में बुजुर्ग ने चेन उसे दी तो इन लोगों ने बुलेट तेज की और इस्लामियां मार्केट की ओर निकल गए। स्कूटी से कुछ दूर पीछा करके बुजुर्ग लौट आए। पुलिस को सूचना देने की बजाय वे घर चले गए। कोतवाल पंकज वर्मा ने क्षेत्र में ऐसी घटना की जानकारी से इंकार किया। कहा कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे। ब्यूरो