{"_id":"5cd2ff27bdec2207237e1dc2","slug":"61557331751-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय से टकराई बाइक दरोगा के पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नीलगाय से टकराई बाइक दरोगा के पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। भारत भूषण कॉलोनी निवासी पुलिस में दरोगा नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र राहुल तिवारी जो मैग्मा फाइनेंस कंपनी में काम करता था। मंगलवार की शाम अलीगंज मार्ग से लखीमपुर से घर आ रहा था। वह हेलमेट लगाए था। रात करीब आठ बजे उसकी बाइक नहर पुल के पास नीलगाय से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि राहुल उनकी चार संतानों में इकलौता पुत्र था, जो अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्री और सात माह का पुत्र और पत्नी को छोड़ गया है। राहुल की मौत से माता-पिता, पत्नी सहित परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मोहल्ले में हसमुंख राहुल की मौत पर मातम पसरा है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक गई जान
दूसरा हादसा बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर से गोला की ओर बाइक से आ रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरारा निवासी सोनेलाल का 16 वर्षीय पुत्र मुनीश अलीगंज रोड पर ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। उसके पास हेलमेट नहीं था। घायल मुनीश को राहगीरों ने यूपी 100 पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। परिवारवालों को सूचना की। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारवाले जब उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।