फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वाहन स्टैंड कर्मचारियों ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

वाहन स्टैंड कर्मचारियों ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

Thu, 21 Feb 2019 06:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
वाहन स्टैंड कर्मचारियों ने बाइक सवार को किया लहूलुहान
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में वाहन स्टैंड के कर्मचारियों ने एक बाइक सवार को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इससे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख कर्मचारियों ने उसे छोड़ दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर चौक कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मघई टोला निवासी 25 वर्षीय फरमान बुधवार रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती अपने परिचित को देखने बाइक से गए थे। जिला अस्पताल के मेन गेट पर घुसते ही उनकी बाइक को वाहन स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारियों ने रोक लिया, जब उसने विरोध किया, तो वह लोग जिद करने लगे कि बाइक वाहन स्टैंड पर खड़ी करो, अंदर नहीं जाने देंगे। इसी बात को लेकर फरमान की ठेकेदार कर्मचारियों से तू-तड़ाक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह अपने आप को छुड़ाकर जैसे ही बाइक को लेकर आगे चला तभी स्टैंड के कर्मचारियों ने बैरियर गिरा दिया। इससे उसके चेहरे पर चोट लग गई और नाक से खुन निकलने लगा। यह देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। चौकी पुलिस भी आ गई। जैसे-तैसे मामले को शांत किया गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। जिसमें एक व्यक्ति को नामजद व कुछ अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। कोतवाली के कार्यवाहक इंचार्ज शिव चरन यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आए दिन मरीजों के तीमारदारों से होती है नोकझोंक
वैसे तो वाहनों की सुरक्षा के लिए जिला अस्पताल परिसर में गेट के पास वाहन स्टैंड बनाया गया है। स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारी इसी आड़ में वाहन मालिकों से झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। अस्पताल परिसर में कहीं भी बाइक खड़ी कर दो, फिर भी राज इन्हीं का चलता है और यह लोग जबरन बाइक में रसीद लगाकर रुपये वसूल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed