{"_id":"5c6870ecbdec2229d23980c2","slug":"61550348524-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल छात्रा को छेड़ने घर पहुंचा शोहदा तो खूब पिटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल छात्रा को छेड़ने घर पहुंचा शोहदा तो खूब पिटा
विज्ञापन
बरेली। मेडिकल इंटर्नशिप कर रही छात्रा को फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने वाले शोहदा उसके घर पहुंच गया। छात्रा के पिता और भाई ने उसे पकड़ लिया और मोहल्ले वालों के साथ जमकर पीटा। छात्रा के पिता ने बेटी को ब्लैकमेल कर घर से जेवर और नकदी मंगवाने के भी आरोप लगाते हुए थाना बारादरी में शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
बदायूं की एक युवती शहर के एक मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही है। उसके पिता और भाई मोहल्ले वालों के साथ एक युवक को लेकर बारादरी थाने आए और पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि वह बहेड़ी के लोधीपुर निवासी राजू उर्फ अरनव है। राजू उनकी बेटी को चार साल से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर परेशान कर रहा है। उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाता है। छात्रा की अश्लील तस्वीर डालकर डू यू लव मी लिखता और फिर छात्रा के फर्जी अकाउंट से खुद ही आई लव यू लिख देता था। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। यह कमेंट देखकर परिवार ने उसे सबक सिखाने की ठानी। इसी बीच शनिवार रात वह छात्रा के घर पहुंचा और उसे परेशान करने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले वालों ने पिता को फोन किया। सबने मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।