फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   माहौल बिगाड़ने की कोशिश : पैगंबर मोहम्मद के आपत्तिजनक कार्टून पर आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज

माहौल बिगाड़ने की कोशिश : पैगंबर मोहम्मद के आपत्तिजनक कार्टून पर आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Feb 2019 01:41 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने की कोशिश : पैगंबर मोहम्मद के आपत्तिजनक कार्टून पर आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले शहर का माहौल खराब करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। सोशल साइट पर पैगम्बर मोहम्मद, काबा और धर्म पुस्तक पर आपत्तिजनक कार्टून एवं टिप्पणी वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने एसपी सिटी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। वहीं आंवला में भी गुस्साये लोगों ने तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोपियों पर देशद्रोह की कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक फेसबुक पर भूपेंद्र नाम से बने अकाउंट से पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून पोस्ट कर विवादित टिप्पणी लिखी गईं। भूपेंद्र ने खुद के नाम के आगे ‘नबी’ शब्द का इस्तेमाल किया है। समुदाय के लोगों के मुताबिक नबी भूपेंद्र यादव लिखने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके अतिरिक्त, धर्मस्थल काबा पर भी विवादित टिप्पणी की गई हैं। इस पोस्ट पर दूसरे लोगों ने भी कमेंट किए हैं। इसको लेकर भी लोगों ने आपत्ति जताई है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने साइबर सेल को फेसबुक खाता तत्काल बंद कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार करने को कहा है।
विज्ञापन


आंवला थाने में पहुंचे गुस्साये लोग, सौंपी तहरीर
आंवला। जमात रजा ए मुस्तफा की शाखा आंवला के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पैगम्बर मोहम्मद पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर सौंप दी। इस दौरान मुस्तकीम रजा खान, सोहल खान, अकील रजा, बबलू, गुल्लू खां बरकाती, अतीम, फैज अली, जफर खान आदि मौजूद रहे। आंवला पुलिस इस तहरीर को कोतवाली में दर्ज एफआईआर की जांच में शामिल करने के लिए भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किला पुल के पास लाइनमैन को पीटा
बरेली। शहर में दिनभर चली सरगर्मी का असर शाम तक नजर आने लगा। कुछ लोगों ने किला पुल के एक कोने पर सत्यप्रकाश पार्क के पास एक लाइनमैन को बेवजह पीट दिया। उसने किला थाने में तहरीर सौंपी है। असलम के मुताबिक वह शाम को काम खत्म करके घर लौट रहे थे। बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए। नाम पूछा और पीटने लगे। उनके चिल्लाने पर वह लोग धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन युवकों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed