फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उसहैत में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी

उसहैत में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी

Fri, 11 Jan 2019 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
उसहैत में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी
उसहैत में 11 वर्षीय बालिका
विज्ञापन

से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी
छोटी बहन और एक बच्चे के साथ ट्यूबवेल पर जा रही थी बालिका, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
उसहैत (बदायूं)। शुक्रवार देर शाम एक युवक ने ट्यूबवेल पर जा रही 11 वर्षीय बालिका को अपनी हवस का शिकार बना लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बालिका के साथ छोटी बहन और मोहल्ले का एक बच्चा भी था, जो चीखते हुए भाग खड़े हुए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह वारदात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक 11 वर्षीय बालिका अपनी छोटी बहन और मोहल्ले के एक बच्चे के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव का ही 25 वर्षीय युवक वीरेश यादव उनके पीछे लग गया। रास्ते में उसने बालिका को दबोच लिया। बालिका ने शोर मचाने का प्रयास किया लेकिन वह मुंह बंद करके उसे खेत में खींच ले गया। यह देख छोटी बहन और बच्चा ट्यूबवेल की ओर भाग खड़े हुए। उन्होंने ट्यूबवेल पर जाकर अपने पिता को बात बताई। इससे बालिका के पिता घटनास्थल की ओर भागे। दोनों बच्चों को ट्यूबवेल तक पहुंचने और पिता को वहां से आने में कुछ समय लगा, तब तक आरोपी बालिका के साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। पिता को बालिका खेत में गंभीर अवस्था में पड़ी मिली। उसके बाद पिता बालिका को थाने ले गया, जहां से पुलिस ने उसे तुरंत महिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------------
बालिका को महिला अस्पताल भेज दिया गया है। बालिका को कुछ चोटें आई हैं। बाकी मेडिकल रिपोर्ट से पता चलेगा। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार, एसओ, उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed