{"_id":"5c37aa07bdec22733b51b2e8","slug":"61547151879-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस परेशान.. अशोक का कोई तो क्राइम रिकॉर्ड मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस परेशान.. अशोक का कोई तो क्राइम रिकॉर्ड मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अहलादपुर मुठभेड़ में मारे गए अशोक वाल्मीकि का आपराधिक इतिहास तलाश करने के लिए पुलिस भरसक हाथ-पैर मार रही है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने के बाद भी कोई कामयाबी न मिलने के बाद पुलिस ने अशोक के गांव पहुंचकर उसके पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन पड़ोसियों ने यह कहकर पुलिस की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया कि अशोक क्या, उसके पूरे परिवार पर एक भी आपराधिक किस्म का मामला दर्ज नहीं है।
अशोक के अपने परिवार के साथ उसके तीन भाई भी गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में रह रहे हैं। इंदिरापुरम पुलिस ने अशोक परिवार के साथ आसपास के लोगों से भी उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। लेकिन अशोक के साथ उसके परिवार के लोगों के खिलाफ भी कोई आपराधिक मामला नहीं मिला। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि अशोक का कभी किसी से झगड़ा तक नहीं हुआ, अचानक उसके मुठभेड़ में मारे जाने की खबर से वह काफी हतप्रभ हैं।
अशोक के भाई विनोद ने बताया कि बरेली पुलिस के कहने पर घटना के दिन ही इंदिरापुरम पुलिस ने जिले भर के थानों में अशोक का क्राइम रिकार्ड तलाश कराने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं मिला। अब इंदिरापुरम के एसएचओ और हलका पुलिस ने गांव आकर दोबारा छानबीन की। गांव के लोगों ने अशोक और उनके परिवार के पक्ष में ही बयान दिए। अशोक समेत पूरे परिवार का कभी पड़ोसियों या गांववालों से झगड़ा भी नहीं हुआ, यह बात खुलकर सामने आई।