{"_id":"5c2bbe68bdec2256a6312f10","slug":"61546370664-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर के यादव मोहल्ले में दरोगा ने किया हंगामा, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर के यादव मोहल्ले में दरोगा ने किया हंगामा, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट के यादव मोहल्ले के बाशिंदों ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर रिसाला चौकी प्रभारी गौरव त्यागी की शिकायत की। कहा, दरोगा ने आधी रात बस्ती में घुसकर कई लोगों से मारपीट और अभद्रता की। एसपी सिटी ने दरोगा को तलब कर उससे पूछताछ की तो पता चला कि रास्ते में बंधी भैंस को अंदर बांधने के लिए कहने पर विवाद हुआ था।
बस्ती के मक्खन सिंह के साथ कई लोगों ने एसएसपी दफ्तर में सीओ लाइन को पत्र देकर बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे दरोगा गौरव त्यागी पुलिस के साथ बस्ती में आए। उन्होंने लोगों से बेवजह मारपीट और गालीगलौज शुरू कर दी। सर्विस रिवाल्वर निकालकर लोगों को धमकाया। लोगों ने कहा कि दरोगा नशे में हंगामा करने के लिए बदनाम है। ऐसे ही आरोप में एक बार आईजी ने उसे निलंबित किया था। एसपी सिटी ने दरोगा को तलब कर पूछताछ की। दरोगा ने बताया कि सदर बाजार से हाल ही में ई-रिक्शा और अन्य वाहन चोरी हुए हैं। इंस्पेक्टर के निर्देश पर वह चीता 39 के साथ रात में गश्त कर रहे थे। उन्होंने लोगों से सड़क पर खड़े वाहनों और वहां बंधी भैंसें अंदर करने को कहा था। किसी से अभद्रता या मारपीट नहीं की।
दरोगा ने जानवरों को अंदर बांधने को कहा था। इस बात पर लोग नाराज हो गए। प्रारंभिक जांच में साफ हो गया है कि किसी से मारपीट या अभद्रता नहीं की गई। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी