फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पशु तस्करी की रिपोर्ट वापस न लेने पर मौनी बाबा को धमकाया

पशु तस्करी की रिपोर्ट वापस न लेने पर मौनी बाबा को धमकाया

Mon, 20 May 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी की रिपोर्ट वापस न लेने पर मौनी बाबा को धमकाया
बरेली। किला थाने के रोठा गांव में तीन दिन पहले घुमंतू पशुओं के अवशेष मिलने की रिपोर्ट कराने वाले विनोद यादव उर्फ मौनी बाबा मुसीबत में फंस गए हैं। बाबा ने किला थाने में इंस्पेक्टर को लिखित शिकायत कर बताया कि उनकी बिरादरी के लोग ही तस्करों के मददगार हैं। उन पर समझौते का दबाव है, न मानने पर धमकियां दी जा रही हैं। इंस्पेक्टर ने बाबा को सुरक्षा का आश्वासन देकर भेज दिया। पुलिस ने सर्विलांस से कई अहम साक्ष्य जुटाने का दावा किया है। जल्द गिरफ्तारियां होंगी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मौनी बाबा के मंदिर के पास घूमने वाले घुमंतू गोवंशीय पशुओं की हत्या कर तस्कर मांस भर ले गए थे। पशुओं के सींग, खुर आदि अवशेष गंदे नाले में मिले थे। मौनी बाबा ने चार गोवंशीय पशुओं को मारने का आरोप लगाकर महिपाल यादव और उसके दोस्त सीबीगंज के पशु तस्कर नवीशेर के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। रविवार दोपहर थाने आए बाबा ने इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को लिखकर बताया कि तस्करों के मददगार समझौते का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर धमकी दे रहे हैं। बाबा के मुताबिक उनकी बिरादरी के लोग एक से दो हजार रुपये के लालच में घुमंतू पशुओं को रेलवे क्रॉसिंग पार तस्करों तक पहुंचाने के लिए करियर का काम करते हैं। वे क्योंकि पशुओं की सुरक्षा और चारे का प्रबंध करते हैं जिससे ये लोग खिसियाते हैं।
विज्ञापन


गांव में दो गुट बने हैं। इनमें कुछ लोग पशु तस्करों के मददगार भी हैं। तस्करों से इनकी दोस्ती साबित करने के लिए सर्विलांस की मदद ले रहे हैं। सबूत जुटाकर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएंगी ताकि कोर्ट से इन्हें अधिक सजा दिला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर किला

शहर से सटे इलाकों में पशु तस्करी के मामले बढ़ गए हैं। पुलिस को चाहिए कि बिना जाति धर्म देखे पशु हत्या के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
- सतीश यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष पीएफए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed