फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला ने फंदा लगाकर जान दी

महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 20 May 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
महिला ने फंदा लगाकर जान दी
ममरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने जमीन के खातिर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही कहा कि किसी को सूचना दिए बगैर शव को नीचे उतारा और मौत का कारण डायरिया बताया। जबकि शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के गांव गुलरहिया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन तेजाना की शादी 10 साल पहले थाना हैदराबाद के गांव दतेली निवासी छोटे के साथ हुई थी। शादी के करीब छह वर्ष बाद बहनोई छोटे की मौत हो गई। तभी से उसकी बहन दतेली के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम कर गुजर बसर करती थी। बहन के नाम करीब चार बीघा जमीन थी। जेठ रोहित और सास उसे हिस्सा देने में आनाकानी करते थे। साथ ही चार बीघा जमीन भी हड़पना चाहते थे। इसका उसकी बहन विरोध करती थी। इस पर उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। बहन ने रविवार की सुबह कमरे के अंदर लिंटर से गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने घटना की जानकारी नहीं दी और शव नीचे उतार लिया। गांव के लोगों की सूचना पर जब वह परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव पहुंचा तो शव जमीन पर पड़ा था। पूछने पर बताया कि डायरिया से उसकी मौत हुई है। उसने बताया कि बहन के शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने बहन की पिटाई की। प्रताड़ना से परेशान होकर बहन ने जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed