{"_id":"5cd07846bdec2207826dc8c1","slug":"51557166150-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी करने वाला छात्र पास हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुदकुशी करने वाला छात्र पास हुआ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फेल होने के डर से फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाला सीबीएसई 10 वीं क्लाश का छात्र अनुराग पास हो गया है। सोमवार को रिजल्ट आया तो परिवार वालों की आंखें फिर से भर आईं। अनुराग ने तीन मई की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी कृष्ण गोपाल का बड़ा बेटा अनुराग (16) डान एंड डोना स्कूल में 10 वीं का छात्र था। अनुराग पिछले वर्ष फेल हो गया था। फिर से फेल होने के डर से अनुराग ने तीन मई की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें लिखा था कि अगर वह फेल हो गया तो मम्मी-पापा की बदनामी होगी। इसलिए वह खुदकुशी कर रहा है। सोमवार को सीबीएसई 10 वीं क्लाश का रिजल्ट आ गया। अनुराग इस बार पास हो गया है। उसने 52.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बेटे के इस तरह से चले जाने का गम माता-पिता को सता रहा है।